अनंत सिंह का स्टाइल ही अलग है! बेड पर लेटे-लेटे करवा लिया तिलक, Video हो रहा वायरल

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेड पर लेटे-लेटे तिलक करवा रहे हैं।

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह चुनाव या कोई बयान नहीं, बल्कि एक वीडियो है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनंत सिंह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और वहीं पर तिलक करवा रहे हैं। वीडियो में अनंत सिंह के इस अंदाज पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनके स्वैग को सबसे ऊपर बता रहे हैं।

anant singh ka bed par lete lete tilak video viral chhote sarkar mokama

बेड पर लेटे-लेटे तिलक करवाते अनंत सिंह (X/@iamrajendraraj)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अनंत सिंह का ये Video देखा क्या?

वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में अनंत सिंह अपने घर में बेड पर लेटे हुए हैं। उनके ठीक बगल में कुर्सी पर एक पंडित जी बैठे हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडित जी छोटे सरकार के माथे पर तिलक लगाते दिख रहे हैं। वहीं, अनंत सिंह आराम से अपने बेड पर लेटे-लेटे ही तिलक लगवा रहे हैं। तिलक लगाने के बाद पंडित जी अनंत सिंह को फूलों की माला पहनाते हैं। जिसके लिए अनंत सिंह तुरंत अपने बेड से उठकर खड़े हो जाते हैं और पंडित जी उनके गले में माला पहना देते हैं। इसके बाद पंडित जी छोटे सरकार को गमछा पहना कर और उन्हें फूलों वाला गुलदस्ता देकर सम्मानित भी करते हैं। जबकि अनंत सिंह अपने पूरे स्वैग में आंखों पर काला चश्मा चढ़ाए उस सम्मान को खुशी-खुशी स्वीकार करते दिख रहे हैं।

End of Feed