Atal Setu Mumbai Viral Video: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा से ही अपने ट्वीट को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी उनके पोस्ट की तारीफ करेंगे। दरअसल, हाल ही में आनंद महिंद्रा मुंबई में बने अटल सेतु से गुजर रहे थे, इस दौरान उन्होंने उस रास्ते का एक वीडियो (Viral Video) क्लिप शेयर किया है और अटल सेतु की काफी तारीफ भी की है।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अटल सेतु का शानदार वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)
ऐसे में उनका ये पोस्ट काफी वायरल (Anand Mahindra Twitter Post) हो रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि पिछले सप्ताह अटल सेतु पर गाड़ी चलाने का मौका मिला, जो इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप पानी पर उड़ते हुए एक होवरक्राफ्ट हैं। वीडियो में शाम का शानदार दृश्य देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। यह पुल पर जमीन पर 5.5 किमी और समुद्र में 16.5 किमी बना हुआ है, जो देश की सबसे बड़ी समुद्री पुल है। बता दें, आनंद महिंद्रा हमेशा ही कुछ न कुछ नया शेयर करते हैं और उनके ट्वीट्स भी काफी जानकारी वाले होते हैं।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया अटल सेतु का शानदार वीडियो
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) को लेकर काफी लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह काफी शानदार अनुभव है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह पुल देखने में बेहद शानदार लग रहा है। इस वीडियो को अब तक 7.84 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और 16 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को आनंद महिंद्रा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट '@anandmahindra' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
