वायरल न्यूज़

Father Daughter Dance: बाप-बेटी का यह वीडियो कर देगा इमोशनल, आंखों से झलक पड़ेंगे आंसू

इंस्टाग्राम पर बाप-बेटी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक पिता और उसकी बेटी के बीच अपार प्रेम नजर आएगा।

Image

मेहंदी फंक्शन का बाप बेटी का इमोशनल कर देने वाला डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाप-बेटी का डांस वीडियो वायरल
  • इमोशनल कर देने वाला है वीडियो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Father Daughter Dance Viral Video: शादियों के इस सीजन में कई सारे ऐसे वीडियो नजर आ रहे हैं, जो कमाल के हैं। इस वीडियोज को देखने के बाद मानिए ऐसा लगता है, जैसे खुद के साथ कुछ घटित हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ नजर आने वाला है, जिसे देखने के बाद आप इमोशनल हो जाएंगे और आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यूजर्स भी इस वीडियो को काफी प्यार दे रहे हैं और लाइक कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन अपनी मेहंदी फंक्शन में पिता के साथ एक डांस कर रही है, जिसमें बाप-बेटी का अटूट रिश्ता आपको नजर आएगा। इसमें दुल्हन पिता के साथ एक प्यारा सा डांस करती नजर आ रही है, जो कमाल का है। फंक्शन में दुल्हन ने 'राजी' फिल्म के 'दिलबरो' गाने पर डांस किया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

मेहंदी फंक्शन का बाप बेटी का इमोशनल कर देने वाला डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को देखने के बाद काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये सॉन्ग सुनते ही रोना आ जाता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसीलिए एक पिता को छत कहा जाता है। इस वीडियो पर अब तक 64 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और काफी लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'sakshi.sarvesh_kushwwha' से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article