Sanp Ka Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि बहुत हंसी आती है। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि दिमाग घूम जाता है। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हिला देने वाला वीडियो सामने आया है, जो किसी के होश उड़ाने के लिए काफी है। वीडियो करीब बीस फीट लंबे खतरनाक एनाकोंडा से जुड़ा है, जो खुले मैदान में घूम रहा है। मगर तभी ऐसा कुछ दिखाई दिया जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।
शख्स ने दबोच लिया खतरनाक सांप। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि सांप आराम से टहल रहा था कि तभी एक शख्स की उसपर नजर पड़ गई। सांप देखने के बाद लोग आमतौर लोग दूर भागते हैं, मगर शख्स खुद उसके पास पहुंच गया। इतना ही शख्स ने बिना डरे एनाकोंडा की गर्दन पकड़ ली। फ्रेम में फिर जो दिखा वो किसी को भी डराने के लिए काफी है। दरअसल शख्स इसके बाद सांप को किस तक करने लगता है। इधर सांप उसपर हमला करने की खूब कोशिश करता है, मगर कुछ बिगाड़ नहीं पाया।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
एनाकोंडा और शक्ख का हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
