वायरल न्यूज़

Optical Illusion: गोली की तरह तेज होनी चाहिए निगाह, तभी खोज पाएंगे दोनों तस्वीरों में 6 अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 21, 2023, 02:57 PM IST

Optical Illusion: इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से 6 अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 18 सेकंड का समय भी दिया गया है। ऐसे में अगर आप इसे सॉल्व कर लेते हैं तो आप खिलाड़ी भैया कहलाएंगे।

Image

इस तस्वीर में छिपे अंतर को ढूंढने का चैलेंज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है 6 अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 18 सेकंड का समय

Optical Illusion Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती है। इनमें से कुछ में छिपी चीजों को ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है तो कुछ में अंतर ढूंढने का चैलेंज। वायरल हो रही इस तस्वीर में भी अंतर ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपने इस पजल की गुत्थी सुलझा दी तो आप खिलाड़ी भैया कहलाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर में आपको एक ही जैसी दो तस्वीरें नजर आएंगी। इन दोनों तस्वीरों में 6 अंतर दिया गया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस तस्वीर में से अंतर ढूंढने में अब तक सिर्फ 2 फीसदी लोग ही सफल हो पाए हैं तो अगर आप भी खुद को होनहार और दिमागदार इंसान समझते हैं तो इसे सॉल्व कर दिखाइए। अगर आपने इसे सॉल्व कर लिया तो आप नजरों के सिकंदर कहलाएंगे।

Optical Illusion Eye Test Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा 6 अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा 6 अंतर

उम्मीद है कि आपने अब तक इस तस्वीर को देख लिया होगा तो क्या आपको तस्वीर में छिपा 6 अंतर नजर आया या फिर अभी भी आप इसे ढूंढ ही रहे हैं। लेकिन अगर अभी भी आप 6 अंतर नहीं ढूंढ पाए हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको अंतर दिख जाएंगे। ऐसे में जब आपने तस्वीर में दिए हुए अंतर को देख ही लिया है तो क्यों ना अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी इसे सॉल्व करने का चैलेंज दें। फिर देखिए वे इसे सॉल्व कर पाते हैं या नहीं। तो बताइए ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article