वायरल न्यूज़

Viral Video: बेबी ऑक्टोपस का सामने आया वीडियो, क्यूटनेस इतना कि दिल बोलेगा - सो क्यूट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 21, 2023, 03:28 PM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक बेबी ऑक्टोपस को देख सकते हैं, जो दिखने बेहद क्यूट लग रहा है। ऐसे में इस वीडियो पर यूजर्स के भी काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Image

वीडियो में काफी क्यूट नजर आया बेबी ऑक्टोपस (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो में दिखा बेबी ऑक्टोपस
  • दिखने में लग रहा बेहद क्यूट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Baby Octopus Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो दिल और दिमाग दोनों में बैठ जाता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी वीडियो की जमकर तारीफ करेंगे और इसे बार-बार देखना पसंद करेगा। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी लाइक भी कर रहे हैं और काफी शेयर भी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक बेबी ऑक्टोपस नजर आएगा, जो दिखने में बेहद क्यूट लग रहा है। ऐसे में इस वीडियो में बेबी ऑक्टोपस बिल्कुल ट्रांसपैरेंट सा दिख रहा है और काफी लविंग भी है। यकीनन, आपने ऐसा ऑक्टोपस अपनी पूरी लाइफ में नहीं देखा होगा। इसे देखते ही आप अपना दिल हार बैठेंगे।

वीडियो में काफी क्यूट नजर आया बेबी ऑक्टोपस

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बच्चे हमेशा क्यूट ही दिखाई देते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि छोटे पर जितना क्यूट दिख रहा है बड़ा होने पर उतना ही खतरनाक दिखेगा। इस वीडियो पर अब तक 4.4 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं, इसे अब तक 78 हजार से अधिक लोग लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article