AI Generated Donald Trump Life Journey: अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बारे में हर कोई जानता है। वह एक मझे हुए बिजनेसमैन भी हैं। ऐसे में एआई ने उनकी एक बेहतरीन वीडियो बनाई है, जो उनकी जिंदगी के बारे में दिखाता है। इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि बचपन से लेकर जवानी डोनाल्ड ट्रंप कैसे दिखते थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
एआई जेनरेटेड डोनाल्ड ट्रंप की लाइफ जर्नी (X)
ये भी पढ़ें - Ajab Gajab: बिना कुछ किए लड़की ने कमाए 35 लाख रुपये, कमाई का तरीका जान होश खो बैठेंगे आप
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में बचपन से लेकर अब तक के उतार-चढ़ाव को लेकर इस वीडियो को बनाया गया है, जो वाकई लाजवाब है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस उम्र में क्या करते थे और कैसे दिखते थे। बचपन की फोटोज में डोनाल्ड काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं और मुस्कान भी काफी मनमोहक है। वीडियो के माध्यम से पता चलता है कि साल 1964 में डोनाल्ड ने न्यूयॉर्क ने मिलिट्री एकेडमी में एडमिशन लिया था।
एआई जेनरेटेड डोनाल्ड ट्रंप की लाइफ जर्नी
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वह आदमी जिसने अमेरिका को बचाया। बता दें, इस वीडियो को '@TrumpBarronNews' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 8 लाख 44 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।
