वायरल न्यूज़

Video: घर बैठे कीजिए प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार, कैमरे में कैद हुआ रात से दिन होने का अद्भुत नजारा, एक-एक लम्हा दिल को छू लेगा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप घर बैठे प्राकृतिक सुंदरता का दीदार कर सकते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रात से दिन होती है?

Image

रात से दिन होने का अद्भुत नजारा आया सामने (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • रात से दिन होने का अद्भुत नजारा
  • कैमरे में कैद हुआ प्राकृतिक खूबसूरती का नजारा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Amazing Scene of Universe: रात का समय होते ही हम सभी सोने चले जाते हैं और फिर सुबह उठकर अपने काम पर चले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे सोने के दौरान प्रकृति में क्या हलचल होती है, किस तरीके से रात से दिन होता है। आसमान में क्या परिवर्तन होते हैं, ये सब एक ट्रैवेलर ने अपने कैमरे में कैद किया है, जो आपको एक अद्भुत एहसास देगा।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से धरती पर रात से दिन होता है और सूरज उगता है। 25 सेकंड के इस वीडियो में आप प्राकृतिक सुंदरता से परिचित हो सकते हैं और इस ब्रम्हांड की सबसे खूबसूरत सुबह का दीदार भी कर सकते हैं। कैमरे में कैद की गई ये वीडियो इतनी सुंदर है कि आप इसे जितनी बार देखेंगे, आपका मन नहीं भरने वाला।

रात से दिन होने का अद्भुत नजारा आया सामने

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये दुनिया वाकई में बेहद खूबसूरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि प्रकृति को समझने के लिए इससे अच्छा वीडियो नहीं हो सकता। बता दें, इस वीडियो को 'connorpatonphotos' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और हजारों बार इसे देखा भी जा चुका है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article