वायरल न्यूज़

OMG: एक बार में सैकड़ों ईंट लेकर निकल पड़ा मजदूर, तगड़ा जुगाड़ देख चीन-अमेरिका के इंजीनियर भी होंगे हैरान

Amazing Jugaad: मजदूर को सैकड़ों ईंटें किसी जगह पर पहुंचानी थीं। अगर वह अपने सिर पर इन ईंटोंं को लेकर निकलता तो काफी टाइम लगता और उसे कई बार चक्कर भी लगाना पड़ता।

Image

ईंट ढोने का तगड़ा जुगाड़ (ट्विटर)

Amazing Jugaad: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो यूजर्स को हैरान कर देता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल होती हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती होंगी। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर चीन-अमेरिका के इंजीनियर भी हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक भारतीय मजदूर ने बहुत ही तगड़ा जुगाड़ लगाया है और एक बार में ही सैकड़ों ईंट लेकर निकल पड़ा है।

जुगाड़ के लिए लगाया अपना पूरा दिमाग

आपने हो सकता है कि ऐसी तस्वीर पहले सोशल मीडिया पर कभी नहीं देखी होंगी। आपने किसी मजदूर को अधिकतम 6 से 8 ईंट एक साथ ले जाते देखा होगा। हालांकि, इस मजदूर ने एक साइकिल का इस्तेमाल करते हुए इतनी अधिक ईंटें लाद लीं। जिन्हें गिनने में लोग गिनती भूल रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स मजदूर के इस जबरदस्त जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मजदूर एक बार में एक साथ इतनी अधिक ईंटें लेकर निकल सकता है।

चाहकर भी आप नहीं गिन सकते पूरी ईंट

दरअसल, मजदूर को सैकड़ों ईंटें किसी जगह पर पहुंचानी थीं। अगर वह अपने सिर पर इन ईंटोंं को लेकर निकलता तो काफी टाइम लगता और उसे कई बार चक्कर भी लगाना पड़ता। इसके बाद मजदूर ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और जबरदस्त जुगाड़ लगाते हुए साइकिल पर एक-एक करके सैकड़ों ईंटें भर लीं। इसके बाद उसने इन ईंटों के बीच ही एक छेद भी बनाया। इस छेद की मदद से वह साइकिल की हैंडल पकड़ने में कामयाब हुआ। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article