एयर होस्टेस ने लाइट में लगाया डांस का तड़का, Reels वायरल होते ही कंपनी ने कर दिया फायर

सोशल मीडिया पर अलास्का एयरलाइंस की एक एयर होस्टेस का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके वायरल होते ही फ्लाइट अटेंडेंट को नौकरी को निकाल दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट में डांस कर रही थी एयर होस्टेस
  • फ्लाइट अटेंडेंट को नौकरी से निकाला
  • अलास्का एयरलाइंस में करती थी काम

Air Hostess Dance Video: रील्स बनाने के चक्कर में पूरी दुनिया लगी हुई है। ऐसे में कुछ लोगों के रील्स काफी वायरल हो जाते हैं तो कुछ के बस प्रोफाइल अपडेट करने वाली रह जाती है। कुछ रील्स वायरल होने के बाद लोगों को काफी फायदा होता है लेकिन कुछ की किस्मत की पलट जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ इस लड़की के साथ, जो अलास्का एयरलाइंस में काम करती है।

alaska airlines air hostess dance

अलास्का एयरलाइंस की एयर होस्टेस का डांस वीडियो (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक एयर होस्टेस डांस करती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट अटेंडेंट अलास्का एयरलाइंस में काम करती है। डांस वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट को नौकरी से निकाल दिया गया है। इस एयर होस्टेस का नाम नेल डायला है, जिसे हाल ही में नौकरी मिल गई थी।

End of Feed