Ajab Gajab: दुनिया के सबसे महंगे पेड़ की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, 1000 साल पुराना है इतिहास

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 29, 2023, 05:58 PM IST

World Most Expensive Tree: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, दुनिया का सबसे महंगा पेड़ स्टार्क्सपर गोल्डेन डेलिशियस एप्पल ट्री को माना जाता है। वहीं जापान की काटो फैमिली के 1000 साल पुराने बोनसाई पेड़ को भी दुनिया का सबसे महंगा पेड़ माना जाता है।

World Most Expensive Tree: आपने बहुत सारे पेड़ देखे होंगे, इस दुनिया में असंख्य पेड़ होंगे। इसी बीच आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पेड़ की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शायद ही आप दुनिया के सबसे महंगे (Most Expensive Tree) पेड़ के बारे में जानते होंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुनिया का सबसे महंगा पेड़ कौन सा है? इस सवाल का जवाब शायद ही किसी को पता होगा।

tree

दुनिया का सबसे महंगा पेड़ (ट्विटर)

दुनिया का सबसे महंगा पेड़ कौन सा?

सोशल मीडिया के अनुसार, दुनिया का सबसे महंगा पेड़ मारीया दे लोस आन्जेलेस है। यह पेड़ मेक्सिको सिटी में है। बताया जाता है कि यह पेड़ 700 सालों से ज्यादा पुराना है। सबसे अनोखी बात यह है कि इस पेड़ को कृत्रिम टेक्नोलॉजी के सहारे जीवित रखा गया है। इसके अलावा अफ्रीकन ब्लैकवुड पेड़ की लकड़ी को दुनिया में सबसे महंगी लकड़ी मानी जाती है। इस लकड़ी की कीमत 10 हजार डॉलर प्रति किलोग्राम तक होती है।

End of Feed