Dance in Metro: दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो देखकर लोगों का मूड खराब हो जाता है तो कई वीडियो लोगों को एंटरटेन भी करते हैं। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बेहद ही अलग है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की देहाती स्टाइल में दिल्ली मेट्रो में डांस कर रही है। वीडियो बहुत ही ज्यादा आकर्षक है, जो लोगों का मन मोह रहा है।
दिल्ली मेट्रो में डांस का वीडियो
इस वीडियो को देखकर आप सपना चौधरी का डांस भूल जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हरे रंग का सूट पहनकर मेट्रो के अंदर पहुंचती है। इसके बाद वह देहाती स्टाइल में डांस करने लगती है। लड़की का डांस देखकर सबसे पहले लोगों को सपना चौधरी की याद आती है। हालांकि, पूरा वीडियो देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि लड़की ने सपना चौधरी से ज्यादा अच्छा डांस किया। वीडियो देखकर लोग लड़की के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में हरे रंग का सूट पहने लड़की मेट्रो के लेडीज कोच में हरियाणवी गाने 'दिल धड़के दर्द कलेजे में' पर डांस करती दिख रही है। इस दौरान कई सारी महिलाएं और लड़कियां मेट्रो की कोच में बड़े आराम से बैठी दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं डांस का मजा ले रही हैं तो कई महिलाओं को लड़की के डांस से कोई मतलब नजर नहीं आ रहा है। वीडियो को kannu__coffee_girl नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
