Monkey Peeled Egg In 10 Seconds: कई बार इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जो बेहद ही मजेदार होते हैं। ऐसे वीडियोज (Viral Video) को बार-बार देखने का मन करता है। एक ऐसा ही वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जो एक बंदर का है। इस वीडियो को देखने के बाद जितना आपको आश्चर्य होगा, उतना ही मजा भी आने वाला है। दरअसल, इस वीडियो में बंदर एक अंडा छिलकर खा रहा है।
महज 10 सेकंड में बंदर ने छिल दिया अंडा (Image Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बंदर नजर आएगा, जिसे एक उबला हुआ अंडा उठाता है, उसे पहले तो हाथों से खूब घुमाता है और फिर दांत से लगाकर तोड़ देता है और कुछ सेकंड में ही वह पूरा अंडा छिल लेता है और फिर बड़े मजे से खाने लगता है। आपको यकीन नहीं होगा, बंदर अंडा छिलने के लिए महज 10 सेकंड का समय लगाता है। ये वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
महज 10 सेकंड में बंदर ने छिल दिया अंडा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अब समझ में आया कि बंदर ही हमारे पूर्वज क्यों थे..। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसीलिए बंदरों को चालाक कहा गया है। इस वीडियो पर अब तक 5 मिलियन से व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
