Woman Became Millionaire Due To Laziness: दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं, जो अपनी कमियों की वजह से काफी मशहूर होते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोगों की कमियां भी उन्हें उतनी प्रसिद्धी दिला देती है, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाली पाविनी नाम की एक महिला के साथ। इस महिला का पूरा नाम पाविनी लर्टजीतबैनजोंग (Pavini Lertjitbanjong) है। आइए जानते हैं इनके बारे में..
आलसीपन के चलते महिला बनी करोड़पति (Image Credit - Pavinee Lertjitbanjong/SWNS)
दरअसल, 42 वर्षीय पाविनी काफी लंबे से मेहनत कर रही थी। फिर शादी टूटने के बाद वह काफी परेशान हो चुकी थी और उन पर 1 लाख डॉलर का कर्ज भी हो गया था, जिसके चलते उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव किए। अब वह बिना कोई स्किल्स सीखे हुए अपने आलस के दम करोड़ों रुपए कमाती हैं। अब वह एक साल में 380,000 डॉलर से अधिक की कमाई करती हैं। इसके लिए उन्हें कभी ओवरटाइम भी नहीं करना पड़ता। इतना ही नहीं, अब वह दूसरों को भी आलस बने रहते हुए अमीर बनने की टिप्स देती नजर आ रही हैं।
खुद को आलसी करोड़पति कहती हैं पाविनी
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाविनी खुद को आलसी करोड़पति कहती हैं। उनका कहना है कि वे घर बैठे काम करती हैं, जिम भी नहीं जाती। और तो और उन्हें खाना बनाना भी नहीं आता और ना ही उन्हें सफाई पसंद है। सोशल मीडिया पर भी वह समय बर्बाद नहीं करतीं। वह पूरी तरीके से एक आलसी लाइफस्टाइल अपनाती हैं, जिससे उन्होंने खुद को काफी बेहतर बनाया है। वे हार्ड वर्क के अलावा स्मार्ट वर्क पर विश्वास रखती हैं। ऑफिस में भी वह उन्हीं लोगों से मतलब रखती हैं, जो प्रमोशन दिलाने में मदद कर सकें।
महिला ने करोड़पति बनने के लिए दिए ये टिप्स
इसके अलावा, उन्होंने सफल लोगों से दोस्ती की। ओवरटाइम न करते हुए वह बाकी समय में दूसरे कामों को करती हैं। उन्होंने अपने पैसों को स्टॉक्स में निवेश किया, जिससे साल के सवा लाख डॉलर के करीब उन्हें मिल जाते हैं। ऐसे में उन्होंने अपना कर्ज भी चुका दिया है और परिवार के साथ बैंकॉक की यात्री भी की। अब अगले साल वे दूसरे देशों में जाने की सोच रही हैं। अपने सफल जीवन को लेकर उन्होंने कुछ टिप्स भी दिए हैं। आइए देखते हैं..
- अगर आप हर दिन खाना बनाना नहीं चाहते तो हफ्ते में एक दिन निकालकर पूरे हफ्ते के खाने का प्रबंध कर लें।
- आपने जो भी कुछ खरीदा हो या फिर जो आपके बिल हो, उसे तुरंत दे दें, बाद के लिए ना रखें।
- जिम की मेंबरशिप पर बिल्कुल पैसे खर्च ना करें और खाना लेने के लिए आप कुछ कदम चलें।
- नेटवर्किंग इवेंट्स में ना जाए। लेकिन अगर आपको जान-पहचान बढ़ानी है तो जरूर जाएं।
