वायरल न्यूज़

Brain Teaser: गुड्डू पंडित भी हो जाएंगे फेल, कालीन भैया जैसा दिमाग वाले ही खोज पाएंगे तीन अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 04:28 PM IST

इंटरनेट पर तीन अंतर खोजने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अगर 10 सेकंड में आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी तो आपका दिमाग कालीन भैया जैसा माना जाएगा।

Image

बंदरों के झुंड में ढूंढना है तीन अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की नई तस्वीर वायरल
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर में खोजना है तीन अंतर
  • पजल को सॉल्व करने के लिए मिला 10 सेकंड का समय

Optical Illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिलती है, जो बेहद मजेदार होती है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी चीजें भी नजर आ जाती हैं, जो इंसान को कुछ न कुछ सीखा भी जाती हैं। ऐसा ही एक तस्वीर वायरल हो रहा है, जिसमें से तीन अंतर खोजने के लिए कहा जा रहा है। दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन की है, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गुड्डू पंडित जैसा दिमाग इंसान भी इसे सॉल्व करने में फेल हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको बंदरों का झुंड नजर आएगा, जिसमें दो तस्वीर नजर आ रही है। ये दोनों तस्वीरें एक ही हैं, लेकिन इसमें कुछ खास अंतर दिए गए हैं, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस पजल की गुत्थी को सुलझाने के लिए 10 सेकंड का समय दिया गया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करने में अब तक कई लोग आए और हार मानकर चले गए। लेकिन अगर खुद को कालीन भईया जैसे दिमाग वाला इंसान मानते हैं तो आप इस तस्वीर सॉल्व कर पाएंगे तो देर किस बात की, इस पजल को सॉल्व करने का चैलेंज स्वीकार कीजिए और इसे सॉल्व कर दिखा दीजिए।

Optical Illusion Eye Test Solution

बंदरों के झुंड वाले इस तस्वीर में ये रहा तीन अंतर

बंदरों के झुंड वाले इस तस्वीर में ये रहा तीन अंतर

ब्रेन टीजर की इस तस्वीर को आपने अब तक ठीक से तो देख ही लिया होगा तो क्या आपको अंतर नजर आएगा। अगर नहीं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर में बने सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में तीन अंतर नजर आ जाएंगे। बंदरों की झुंड वाली इस तस्वीर में जब आपको अंतर नजर आ ही गया है तो आप क्यों ना इस तस्वीर को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें और उन्हें भी इसे सॉल्व करने के लिए कहें। वैसे आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article