Ajab Gajab : नया घर या फ्लैट लेते समय आप आसपास का माहौल, पर्यावरण और पड़ोसियों का स्वभाव भी देखते ही होंगे। अब जरा सोचिए नए घर में शिफ्ट होते ही अगर वो आपसे ये शिकायत करे कि आप बहुत तेज आवाज में खाना बनाते हैं.. ये सुनकर आपको कैस लगेगा ? दरअसल, ऐसा ही एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ये परिवार उस समय काफी चौंक गया जब उसके पड़ोसी ने शिकायत की कि आपके टमाटर काटने की आवाज बेहद तेज है। जिस परिवार की जानकारी में ये शिकायत आई उस परिवार की महिला ने पैरेंटिग टिप्स की वेबसाइट मम्सनेट पर लोगों से सुझाव मांगे।
टमाटर काटने की शिकायत। (प्रतीकात्मक फोटो)
ऐसे समझें पूरा मामला
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने पोस्ट में लिखा है 'ये पांच साल पहले की बात है जब मुझे पड़ोसी महिला ने रोका और कहा कि मुझे परेशानी होती है इसलिए तुमको शांति से घूमना चाहिए। उसके बाद एक बार वे ऊपर आ गईं और कहा कि तुम्हारा पति टमाटर बहुत तेज काटता है मुझे इससे डिस्टर्बेंस होता है।' महिला के मुताबिक ऐसी आवाजें आना स्वाभाविक हैं क्योंकि ये तो रोजमर्रा के काम हैं, न तो उसके घर में तेज म्यूजिक बजता है और न ही पार्टियां होती हैं।
पड़ोसी के कारण गड़बड़ाया लाइफस्टाइल
महिला ने मम्सनेट पर बताया है कि, उन्हें अब हर समय रोजमर्रा के काम भी पड़ोसी के मुताबिक करने पड़ते हैं। उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में बताया है कि, वे कैसे अपने बेटे को दिन भर चुप रखती है और उसके रोने पर दूर चली जाती हैं, वह फर्श पर कोई सामान नहीं गिरने देतीं। उसने सवाल किया कि 'मैं अपने आस-पास के अन्य लोगों को समझने की कोशिश करती हूं, लेकिन क्या छोटे बच्चों की हर एक्टिविटी (उछलना-कूदना) पर कहां तक गौर करूं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
वेबसाइट पर महिला की पोस्ट पर यूजर्स ने कई कमेंट किए। एक यूजर ने कहा कि, 'मेरे 4 बच्चे हैं और वे घर में दौड़ते या कूदते नहीं हैं। समय-समय पर उत्साहित होकर उछलते हैं लेकिन उन्हें हर समय ऐसा न करने के लिए कहा जाता है। वे बाहर कूद सकते हैं, दौड़ सकते हैं और चिल्ला सकते हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने सवाल करते हुए कहा कि, 'एक अन्य ने सवाल किया: "आपका बच्चा उछल-कूद क्यों रहा है? आपको सीमाएं तय करने की जरूरत है क्योंकि यह वास्तव में ठीक नहीं है।' इस पर महिला ने जवाब दिया कि,'तो मैं दो साल के बच्चे को यह कैसे समझाऊँ कि जब टीवी पर नंबर ब्लॉक आते हैं तो उत्साहित मत होना, जब डैड काम से घर आएं और उन्हें देखकर चिल्लाना नहीं, दौड़ना नहीं और दिन के बीच में गलियारे में गेंद मत फेंको।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, 'टमाटर वाली बात हास्यास्पद है। मैं तो ऐसी शिकायतों को इग्नोर कर दूंगा। हां बेटे को उछल-कूछ करने से रोक सकता हूं, लेकिन घरेलू आवाजों पर अंकुश लगाना असंभव है।'
