Ajab Gajab: 'पति रोज नहीं नहाता', ये कहकर शादी के 40 दिन बाद पत्‍नी ने मांगा तलाक

Ajab Gajab: मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, राजेश नामक व्यक्ति सप्ताह में एक बार केवल गंगाजल से नहाता है। हालांकि, शादी के बाद अपनी पत्नी के आग्रह के कारण उसने 40 दिनों की अवधि में छह बार स्नान किया।

Ajab Gajab: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें एक महिला ने अपनी शादी के एक महीने बाद ही तलाक की मांग कर दी है। दावा किया है कि, उसका पति नियमित रूप से नहाता है। हिन्‍दुस्तान टाइम्‍स की रिपोर्ट में एक अन्‍य रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है वह व्यक्ति महीने में सिर्फ़ एक या दो बार ही नहाता है, जिससे उसके शरीर से बदबू आती है जिसे उसकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाती। यही वजह है कि, शादी के 40 दिन बाद ही महिला ने तलाक की मांग की है।

आगरा की महिला ने मांग तलाक।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, राजेश नामक व्यक्ति सप्ताह में एक बार केवल गंगाजल से नहाता है। हालांकि, शादी के बाद अपनी पत्नी के आग्रह के कारण उसने 40 दिनों की अवधि में छह बार स्नान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के परिवार ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई और तलाक की मांग की। इसके बाद पत्नी अपने पति से झगड़े के बाद अपने माता-पिता के घर लौट चुकी थी। पति ने आखिरकार हाइजीन सुधारने के लिए हामी भर दी। बकौल रिपोर्ट, महिला अब उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। दंपति को एक सप्ताह में काउंसलिंग सेंटर में वापस आने के लिए कहा गया।

End of Feed