Ajab Gajab: अक्सर हमें ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं कि कोई पत्नी अपने पति से या कोई पति अपनी पत्नी से बेवफाई कर रहा था। ऐसा मामला सामने आने के बाद पति-पत्नी का रिश्ता टूट जाता है। दूसरी तरफ, एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह मामला ऐसा है, जिसके बाद पति कुछ कर नहीं सकता है। दरअसल, जब पत्नी की बेवफाई खुलकर सामने आई तो वह इस दुनिया से जा चुकी थी। यानि पत्नी की मौत हो गई थी।
पत्नी की बेवफाई (इंस्टाग्राम)
पत्नी की मौत के बाद खुला राज
द मिरर की खबर के अनुसार, ब्लेक बटलर नाम का एक लेखक अपनी पत्नी से बेपनाह मोहब्बत करते थे। उससे ज्यादा वह दुनिया में किसी से प्यार नहीं करते थे। हालांकि, जब पत्नी की मौत हुई तो उन्हें एक दिल तोड़ने वाली सच्चाई का पता चला। उन्हें अपनी पत्नी के ही फोन से पता चला कि उनकी पत्नी शादी के पहले से ही उन्हें धोखा दे रही थी। ब्लेक बटलर ने अपनी पत्नी मौली ब्रोडक से साल 2017 में शादी की थी। बटलर ने बताया कि उनकी पत्नी ने साल 2020 में खुद की जान ले ली थी।
कई लोगों से थे पत्नी के रिश्ते
पत्नी की मौत के बाद बटलर काफी टूट गए थे और दुखी रहने लगे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का जब मोबाइल खोला तो उनके होश उड़ गए। जिस पत्नी को वह पागलों की तरह प्यार करते थे, वही पत्नी उन्हें शादी के पहले से ही धोखा दे रही थी। अपनी किताब में उन्होंने इस बात का खुलासा किया। बटलर के अनुसार, उनकी पत्नी ज्यादातर समय उन्हें धोखा देती रही। फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात मौली से हुई थी, इसके बाद प्यार और फिर दोनों ने शादी की। हालांकि, मौली की मौत के बाद सामने आया कि मौली के कई और लोगों से रिश्ते थे।
