Falls From Hill While Doing Back Flip: इंटरनेट पर आए दिन स्टंट के कई सारे वीडियोज देखे जाते हैं। ऐसे में इन दिनों काफी ऐसे लड़के और लड़कियां भी हैं, जो रील्स बनाने के लिए फ्लिप वगैरहा करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का फ्लिप करता नजर आ रहा है लेकिन उसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आपके कान से खून निकलने लगेगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो (Social Media Viral Video) को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो लड़का एक पहाड़ी के छोर पर खड़े होकर बेक फ्लिप करता नजर आ रहा है। फिर अचानक से उसका पैर लड़खड़ाता है और नीचे खाई में गिर जाता है। ऐसे में जब उसके दोस्त उसे नीचे जाकर देखते हैं तो वह बुरी तरह से घायल हो चुका रहता है। ऐसे में उसे काफी गंभीर चोटें आईं रहती हैं।
बैक फ्लिप के चक्कर में पहाड़ी से नीचे गिरा शख्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कहां गया उसे ढूंढो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब खाई के पास हीरोपंती दिखाओगे तो खाई में ही गिरोगे ना भाई। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 59 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'temur_ravshanhanov' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
