अरे मोरी मैय्या! एआई होलोग्राफिक पार्टनर के साथ शादी करेगी महिला, लोग बोले - भाई तो अभी से थका लग रहा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 9, 2024, 03:32 PM IST

स्पेन की रहने वाली एक महिला ने हाल ही एक खुलासा किया है, जिसके बाद सभी लोग चौंक गए हैं। दरअसल, महिला ने शादी करने के लिए एआई होलोग्राफिक पार्टनर चुना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने चुना अजीबोगरीब पार्टनर
  • अब इस शख्स से करेगी शादी
  • इंटरनेशनल मीडिया में मची खलबली

Ajab Gajab News: विज्ञान इतना आगे निकल चुका है कि अब शायद कुछ भी असंभव नहीं है। आधुनिकीकरण के इस युग में लोग अब इतनी मशीनें बना चुके हैं कि लोगों का काम बहुत आसानी से हो जाता है। इतना सब तो एक हद तक ठीक भी था। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा था कि इंसान भी साथ रहने के लिए मशीनों का उपयोग करेंगे, वे अपने लिए मशीनीकरण वाले पार्टनर का इस्तेमाल करेंगे। ये सुनकर ही थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।

AI Holographic Partner

एआई होलोग्राफिक पार्टनर से ब्याह रचाएगी महिला (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

दरअसल, स्पेन की रहने वाली एक महिला अपने एक अनोखा पार्टनर खोजा है, जो एआई द्वारा जेनरेटेड है। महिला के इस एआई होलोग्राफिक पार्टनर की बात सुनते ही इंटरनेशनल मीडिया में खलबली मच गई है। बीते कुछ महीनों एआई होलोग्राफिक एंकर्स की बात सामने आई थी, जो कि एक प्रोफेशनल मुद्दा था। लेकिन अब पार्टनर के रूप एआई का इस्तेमाल काफी चौंकाने वाला है। इस महिला का नाम एलिसिया फ़्रेमिस बताया जा रहा है, जो कि एक आर्टिस्ट है।

End of Feed