Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक बहुत ही मजेदार गेम है, जिसे हल करने में बहुत मजा आता है। इस गेम को खेलने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत हो जाती है। सोशल मीडिया में नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं। इनमें बहुत सारी तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग की बत्ती गुल हो जाती हैं, मगर तस्वीर में छिपे रहस्य को नहीं खोज पाते हैं। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को हल करना सचमुच बहुत मुश्किल साबित होगा।
तस्वीर में छिपे हैं तीन चोर
सामने आई तस्वीर एक शख्स से जुड़ी है, जो घोड़े पर बैठा है और शिकार पर है। इसमें सबकुछ सामान्य नजर आता है। शख्स शिकार की तलाश में है। मगर जानकर चौंकेंगे कि उसका शिकार चुराने के लिए पहले तीन चोर छिपकर बैठ गए हैं। अब आपको उन्हीं चोरों को खोजकर दिखाना है। मगर मजाल है कि कोई एक भी चोर खोजकर दिखा दे। चोर खोजने के लिए आपको भी पूरे 60 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने तीनों चोरों को खोज लिया तो आपको आज का चैंपियन माना जाएगा। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक तीनों को नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा।
यहां देखिए रिजल्ट

लाल घेरे में देखिए कहां हैं तीनों चोर।
देख लिया ना तीनों चोर ऐसी जगह छिपे थे, जिन्हें खोजना सचमुच आसान नहीं होने वाला था। दरअसल तीनों चोर घोड़े के पैरों पर छिपे थे। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
