वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: नमक से बनी है इस अनोखे होटल की दीवार, चाट कर चेक करते हैं लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 10, 2024, 01:18 PM IST

दक्षिण अमेरिका के कोलचानी में स्थित होटल पैलासियो डि साल दुनिया का सबसे अनोखा होटल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये होटल नमक से बना हुआ है।

Image

होटल पैलासियो डि साल अमेरिका

KEY HIGHLIGHTS
  • नमक से बना है ये होटल
  • दक्षिण अमेरिका में स्थित है ये अनोखा होटल
  • दीवारों को चाट कर चेक करते हैं लोग

Ajab Gajab News: दुनिया इतनी खूबसूरत और अनोखी है कि इसकी तुलना किसी से कभी की नहीं जा सकती। यहां कदम-कदम पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगा, जिसे देखने के बाद आंखें चौंधिया सी जाती है। ये अनोखी चीजें दुनिया की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं। इन स्थानों का अतरंगी रूप ही इन्हें अनोखा और खास बनाता है। इनमें स्थान, इमारत और भी बहुत सारी चीजें शामिल हैं।

इन्हीं में से एक है - होटल पैलासियो डि साल। ये होटल दक्षिण अमेरिका के एंडीज पर्वत में स्थित है, जो कोलचानी इलाके में आता है। यह एक रिसॉर्ट है, जो पृथ्वी के सबसे विशाल नमक के मैदान पर स्थित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में फर्नीचर, दीवार, फ्लोरिंग और मूर्तियां सबकुछ नमक का ही बना है। यहां तक इस होटल में खाना भी केवल नमक का ही मिलता है, जो लोगों को हैरत में डाल देता है।

Hotel Palacio de Sal Colchani

होटल पैलासियो डि साल कोलचानी (Image Credit - Social Media)

दुनिया का सबसे अनोखा होटल पैलासियो डि साल

ऐतिहासिक झील सालार डि उईयूनी के तट पर स्थित इस होटल को नमक का महल भी कहा जाता है। इस होटल के अंदर बने खंभे और दीवारें सबकुछ नमक से बने ईंट से बनी है। इस होटल में मिलने नमकीन डिशेज भी काफी फेमस हैं, इनमें वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन दोनों शामिल हैं। यहां आने वाले लोग इस होटल की सत्यता जांचने के लिए दीवारों को चाटकर टेस्ट करते हैं। इसकी बाहरी दीवार और गु्म्बद भी नमक से ही बना है, जो देखने में बेहद सुंदर लगता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article