OMG: शादी से पहले लड़कों की मर्दानगी का होता है टेस्ट, दिया जाता है 120 वोल्ट का झटका

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 03:30 PM IST

साउथ अमेरिका की एक जनजातीय है, जिनमें शादी से पहले लड़कों को मर्दांनगी टेस्ट देना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 120 वोल्ट का झटका दिया जाता है और अगर उन्होंने इसे सहन कर लिया तो वे असली मर्द माने जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कों को मर्दांनगी का देना पड़ता है टेस्ट
  • 120 वोल्ट का झटका करना पड़ता है सहन
  • साउथ अमेरिका की है ये जनजातीय

Ajab Gajab News in Hindi: शादी में पति अपने पत्नी के लिए उपहार लाता है, उसे अच्छा फील करवाता है, ताकि उसकी होने वाली बीवी उससे खुश हो सके। लेकिन कभी ये सुना है शादी के पहले किसी लड़के को अपना मर्दांनगी टेस्ट देना हो। ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगे, लेकिन ये बिल्कुल सच है। जी हां, साउथ अमेरिका में एक जनजातीय रहती है, जिनमें सालों से एक परम्परा चली आ रही है। इस परम्परा को जनजातीय का हर शख्स निभाता है। आइए जानते हैं कि क्या है ये अनोखी परम्परा..

दरअसल, साउथ अमेरिका में रहने वाले इस जनजातीय में जिन पुरुषों की शादी होने वाली होती है, उन्हें अपनी मर्दांनगी का टेस्ट देना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 120 वोल्ट का झटका बर्दाश्त करना पड़ता है। इस दौरान लड़के को मेटल के दो रॉड दोनों हाथों में पकड़ा दिए जाते हैं और फिर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की जाती है। अगर लड़का इस झटके को झेल जाता है तो उसे मर्द माना जाता है। अगर लड़का इस परम्परा में फेल हो जाता है तो उसे नामर्द समझा जाता है और फिर कोई भी जनजातीय की लड़की उससे विवाह नहीं करती।

End of Feed