वायरल न्यूज़

तेज रफ्तार और मोहब्बत की बारिश.. चलती बाइक पर दिखा रोमांस का चरचराता नजारा, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 01:58 PM IST

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इनका वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली की सड़कों पर दिखा रोमांस
  • चलती बाइक पर चढ़ी कपल को आशिकी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Delhi Romance Viral Video: दिल्ली की बात हो या ना हो, लेकिन फिर देश की राजधानी सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेती है। बीते दिनों काफी ऐसे कारनामें देखने को मिले, जिसके चलते दिल्ली मीडिया में बनी रही। मामला ठंडा हुआ, फिर गरमाया.. ये दौर काफी दिनों तक चला। ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली चर्चा में आ गया है, इसकी वजह राजधानी में बढ़ती आशिकी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल बाइक पर बैठकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लड़की बाइक के टंकी पर बैठी है और बाइक चला रहे लड़के से लिपटी है। रोमांस का यह वीडियो देख आपको ऐसा लगेगा, जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। लेकिन नहीं ये दिल्ली की आशिकी है, जो बाइक चढ़कर बोल रही है।

दिल्ली पुलिस का आया रिप्लाई

अब वायरल होने के बाद यह मामला दिल्ली पुलिस के पास जा पहुंचा है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पोस्ट करने वाले शख्स को धन्यवाद दिया है। दिल्ली पुलिस ने लिखा कि "धन्यवाद, आपसे अनुरोध है कि आप दिल्ली ट्रैफिक पर ऐसे यातायात उल्लंघन की रिपोर्ट करें।"

दिल्ली में दिखा आशिकी का चरचराता नजारा

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाई ये प्यार है, विम बार नहीं, जो इतना जल्दी उतर जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने गुस्से में लिखा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए और कम से कम तीन दिन तक लॉकअप में बंद करना चाहिए। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article