Ajab Gajab: सुसाइड करने जा रही महिला का लोको पायलट पर आया दिल, फिर क्‍या चट मंगनी-पट ब्‍याह, अनोखी है लवस्‍टोरी

Ajab Gajab: यह घटना 2019 की है। दो बच्चों की मां चार्लोट मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहा करती थीं। इसमें चिंता, डिप्रेशन, पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और भावनात्मक रूप से अस्थिर व्यक्तित्व विकार शामिल थे।

Ajab Gajab: इंटरनेट पर लोगों की कई तरह की अनोखी लवस्‍टोरी वायरल होती रहती हैं। हर लवस्‍टोरी में कोई न कोई ऐसा ट्विस्‍ट होता है जिसे पढ़ने या सुनने के बाद लोगों का द‍िल गार्डन-गार्डन हो जाता है। ऐसी ही एक लवस्‍टोरी इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड की 33 वर्षीय चार्लोट लेह की संयोगवश ट्रेन ड्राइवर से मुलाकात हुई। यह मुलाकात उस वक्‍त हुई जब चार्लोट पटरियों पर अपनी जान देने जा रही थीं। इसी बीच ट्रेन के ड्राइवर की दखलअंदाजी से उन्‍होंने अपना फैसला बदल दिया। कुछ समय के बाद दोनों सोशल मीडिया पर मिले और देखते ही देखते उनकी दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई और दोनों ने शादी रचा ली।

रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंची थी महिला।

यह घटना 2019 की है। दो बच्चों की मां चार्लोट मानसिक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहा करती थीं। इसमें चिंता, डिप्रेशन, पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और भावनात्मक रूप से अस्थिर व्यक्तित्व विकार शामिल थे। इससे परेशान होकर उसने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का फैसला लिया। तभी लोको पायलट ने उसे दूर से देखा, तुरंत कार्रवाई की और ट्रेन को समय से पहले रोक दियाऔर उसकी मदद के लिए दौड़ा। ड्राइवर ने सहानुभूति का परिचय देते हुए आधे घंटे तक उससे बात की और सकरात्‍मक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही लोको पायलट ने जीवन के महत्व पर जोर दिया। फिर उसने चार्लोट को उसे निकटतम स्टेशन भेजा, जहां स्टेशन मास्टर और पुलिस ने उसे मानसिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में जाने के लिए कहा।

End of Feed