वायरल न्यूज़

Viral Video: बुर्ज खलीफा पर चढ़े 'मिस्टरबीस्ट' ने शेयर किया खौफनाक अनुभव, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोगों ने इस नर्वस स्टंट के बारे में बहुत कुछ कहा। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'तो क्या हुआ? टॉम क्रूज ने इसे पहले किया, और वह डरे नहीं!' एक अन्य दर्शक ने मिस्टरबीस्ट के साहस की प्रशंसा की।

Image

मिस्‍टर बीस्‍ट का वीडियो वायरल।

Viral Video: दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर्स में शुमार जिमी डोनाल्डसन को मिस्टरबीस्ट के नाम से जाना जाता है। हाल ही में इन्‍‍होंने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर चढ़ाई की। इस इमारत के सबसे टॉप फ्लोर पर जाकर मिस्‍टर बीस्‍ट ने अपना खौफनाक अनुभव वीडियो के जरिए शेयर किया। यह खरतनाक वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आप मिस्टरबीस्ट को गगनचुंबी इमारत के सबसे ऊपर खड़े होकर इसकी प्रतिष्ठित चोटी से नीचे की ओर देखते हुए देख सकते हैं।

वीडियो में मिस्टरबीस्ट कहते हैं, 'मैंने इसे बनाया! मैं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के ऊपर खड़ा हूं।' वह अपने आस-पास के माहौल को देखकर हैरान रह गए। किनारे पर नज़र डालते हुए, वह घबराई हुई हंसी के साथ कहते हैं, 'यह भयानक है! मुझे नीचे नहीं देखना चाहिए था - यह डरावना है।' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @DramaAlert नामक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे अब तक 1.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे देखने के बाद हैरत में पड़े यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस नर्वस स्टंट के बारे में बहुत कुछ कहा। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'तो क्या हुआ? टॉम क्रूज ने इसे पहले किया, और वह डरे नहीं!' एक अन्य दर्शक ने मिस्टरबीस्ट के साहस की प्रशंसा की, लेकिन ऊंचाई से समान डर व्यक्त करते हुए लिखा, 'इसे देखने मात्र से ही मुझे सिहरन हो रही है। कल्पना नहीं कर सकता कि वहां ऊपर होने पर कैसा महसूस होता होगा।' कुछ यूजर्स ने कहा, 'ऐसा लगता है कि वह हाल ही में व्यूज पाने के लिए कुछ ज़्यादा ही प्रयास कर रहा है।' मिस्‍टर बीस्‍ट के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स इस बात पर चर्चा कर रह हैं कि, कंटेंट के लिए क्रिएटर्स किस हद तक जा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये स्टंट दिन-ब-दिन पागलपन भरे होते जा रहे हैं। इसका अंत कहां होगा?' तभी एक अन्य फॉलोअर ने मिस्टरबीस्ट की बहादुरी का समर्थन करते हुए कहा, 'उन्हें सलाम! कोई बात नहीं, बुर्ज खलीफा पर चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है।'

गौरतलब है कि, जिमी डोनाल्डसन के वीडियो से काफी लोग इंप्रेस हुए हैं। मगर आपको बता दें कि, वे बुर्ज खलीफा पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं। अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी यह चुनौती ली है, जिनमें अभिनेता टॉम क्रूज, दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान और अभिनेता विल स्मिथ शामिल हैं। सैम सुंदरलैंड, एलेन रॉबर्ट और एलेक्सिस लैंडोट जैसे स्टंट विशेषज्ञ भी पिछले वर्षों में टॉवर की चक्करदार ऊंचाइयों तक पहुंच चुके हैं, जिनमें से प्रत्येक ने अपने कौशल और साहस का प्रदर्शन किया है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article