OMG: 11 खतरनाक कुत्तों के साथ रहता है ये कपल, पालने में आम आदमी की सैलरी भी हो जाए खत्म

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 29, 2023, 06:29 PM IST

ब्रिटेन का ये कपल अपने अजीबोगरीब लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। इनके पास भालू जैसे दिखने वाले 11 कुत्ते हैं, जिनका खर्चा एक आदमी के कमाई से भी ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 11 कुत्तों के साथ रहता है ये कपल
  • अजीबोगरीब लाइफस्टाइल के लिए है फेमस
  • आम आदमी की कमाई से भी ज्यादा कुत्तों का खर्चा

Couple Live With 11 Irish Wolfhound: दुनिया में काफी ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब चीजों और हरकतों के लिए जाने जाते हैं। कभी-कभी ये कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे इनको काफी प्रसिद्धी भी मिल जाती है। ऐसे में ब्रिटेन का एक कपल काफी सुर्खियों में है। इनके पास भालू जैसे दिखने वाले कुत्ते हैं, जिनकी एक-दो या तीन नहीं बल्कि 11 है। बताया जा रहा है कि इनका खर्चा एक आम इंसान के आमदनी से कई ज्यादा है।

50 साल के जेसन मेथर और 47 साल की उनकी पत्नी क्लेयर मोरहाउस अपनी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ब्रिटेन का ये कपल कुत्तों पर हर साल इतना पैसा खर्च है, जितनी एक आम इंसान की सैलरी भी नहीं होती। ये कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है और आपको इनके कई सारे फोटोज और वीडियोज भी देखने को मिल जाएंगे। इस कपल का कुत्तों के प्रति एक अलग ही लगाव है, जिसके कारण इन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा था।

End of Feed