वायरल न्यूज़

अनोखी शादी! चलती ट्रेन में सात जन्मों के लिए एक दूजे के हुए कपल, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 15, 2024, 05:05 PM IST

सोशल मीडिया पर यूके के कपल की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वे ट्रेन में ही अपनी शादी का सारी रस्में निभा रहे हैं। इस नवविवाहित कपल का नाम लिआ एंडरसन और विंस स्मिथ बताया जा रहा है।

Image

यूके के कपल ने की चलती ट्रेन में शादी (फोटो साभार - ग्रेट वेस्टर्न रेलवे)

KEY HIGHLIGHTS

UK Couple Married In Moving Train: लोग अपने प्यार को पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। कुछ तो अपने प्यार को इतने अनोखे तरीके से करने की सोचते हैं, जिसे देखकर इंसान दंग रह जाता है। हालांकि, ये उनके पार्टनर के प्रति दीवानगी ही है, जिसके चलते ऐसे लोग कुछ कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में अगर बात शादी तक पहुंच जाए तो फिर सोने पर सुहागा हो जाता है। हाल ही में ब्रिटेन के कपल ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

दरअसल, ब्रिटेन के रहने वाले एक कपल ने चलती ट्रेन में शादी कर ली है। इसके बाद से ये कपल ऐसा करने वाला ब्रिटेन का पहला कपल बन गया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, आठ साल पहले इस कपल ने ट्रेन में ही पहली डेट की थी, जिसके बाद अब इस कपल ने ट्रेन में ही शादी कर अपने नाम एक अनोखे रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है। ब्रिटेन के रहने वाले इस कपल का नाम लिआ एंडरसन और विंस स्मिथ है, जो कि क्रमशः 38 व 39 साल के हैं।

UK couple get married in moving train

यूके के कपल ने की चलती ट्रेन में शादी

ये दोनों कपल ग्रेट वेस्टर्न रेलवे पर मिले थे, जिन्होंने एक सप्ताह पहले बीते शुक्रवार को लंदन से स्वानसी सेवा में शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक, शादी का नाश्ता और शैंपेन टोस्ट सबकुछ चलती ट्रेन में ही रखे गए थे। उस दौरान इस ट्रेन की स्पीड की करीब 125 मील प्रति घंटे थी। ऐसे में इस रोमांटिक रेल यात्री की काफी तारीफ हो रही है और रेलवे भी कपल के इस कदम से काफी खुश है। यूके की रेलवे का मानना है कि भविष्य में ऐसा फिर से देखने को मिल सकता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article