Girl Scooty Driving Funny Video: रास्ते में चलते समय आपको कई सारे लोग आपको बाइक या स्कूटी चलाते हुए दिख जाएंगे। इनमें कुछ लड़के भी होते हैं और कुछ लड़कियां भी। लेकिन अगर लड़कियां ड्राइविंग कर रही हो तो लोग उनकी ड्राइविंग पर भरोसा नहीं करते। इसके पीछे का कारण उनकी ड्राइविंग है। इसके कई सारे वीडियो भी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो काफी फनी होते हैं।
लड़कियों ने छत लैंड कराया स्कूटी (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की ने अपनी स्कूटी को ऐसी जगह पर लैंड कराया है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। यकीनन, आपको इस वीडियो को देखने के बाद आपके पेट में दर्द होने लगेगा। दरअसल, इस वीडियो में लड़की ने अपनी स्कूटी को एक घर के छत पर ही लैंड कर दिया है। ऐसे में लोगों के काफी मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहा है।
लड़कियों ने छत लैंड कराया स्कूटी
इंस्टाग्राम पर लड़कियों का यह वीडियो काफी वायरल (Instagram Viral Video) हो रहा है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि इसने तो डायरेक्ट होम डिलीवरी की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पार्किंग के लिए क्या सही जगह चुनी है। बता दें, इस वीडियो को 'awreceh.id' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.9 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
