अजब: आधे बिस्तर पर खुद सोती है और आधा किराए पर दे रही यह लड़की, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 25, 2023, 05:09 PM IST

Ajab Gajab News: एक लड़की द्वारा आधा बिस्तर किराए पर देने की बात ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है। अगर आप इस लड़की का आधा बिस्तर किराए पर लेना चाहते हैं तो इसके बदले आपको 54 हजार रुपये का रेंट चुकाना पड़ेगा।

Ajab Gajab News: इस दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं। वैसे तो हर कोई अपने बिस्तर पर अकेले सोना ही पसंद करता है। वहीं, जिनके पार्टनर होते हैं, वह अपने पार्टनर के साथ सोते हैं। दूसरी तरफ एक लड़की अपना आधा बिस्तर किराए पर दे रही है। सिर्फ यही नहीं आधे बिस्तर पर वह खुद सोती है। यह लड़की टोरंटो में रहती है। एक लड़की द्वारा आधा बिस्तर किराए पर देने की बात ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका दिया है। लोगों को यह बात बड़ी ही अजीब लग रही है।

women in bed

किराए पर बेड दे रही है लड़की (प्रतीकात्मक तस्वीर- ट्विटर)

अपने लिए बेडमेट तलाश रही है लड़की

सबसे हैरान करने वाली बात आधे बिस्तर का किराया है। अगर आप इस लड़की का आधा बिस्तर किराए पर लेना चाहते हैं तो इसके बदले आपको 54 हजार रुपये का रेंट चुकाना पड़ेगा। टोरंटो की रहने वाली आन्या एटिंगर नाम की महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो डाला। इस वीडियो में आन्या ने बताया कि उन्हें अपने लिए एक 'बेडमेट' की तलाश है। उन्होंने बताया कि टोरंटो में किराया बहुत ज्यादा होता है। इस कारण वह अपने लिए एक बेडमेट की तलाश कर रही है।

End of Feed