Ajab Gajab: दो सालों से इस महिला ने नहीं किया शैम्पू, अब किया ऐसा खुलासा, जान दहल जाएगा दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 11, 2023, 06:03 PM IST

आइरिस हेइकिनेन नाम की एक महिला ने बताया कि उसने में बीते दो सालों से अपने बालों में शैम्पू नहीं किया है। ऐसे में ये मामला इंटरनेशनल मीडिया में आग की तरह फैल गया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन फिर महिला कुछ ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने दो सालों से नहीं किया शैम्पू
  • बालों को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा
  • जमकर वायरल हो रहा ये मामला

Ajab Gajab News: बालों को लेकर हर किसी की अपनी अलग मानसिकता होती है, कोई रोज बाल धोता है कोई सप्ताह में दो या तीन बार बाल धोना सही समझता है। लेकिन जब बात आती है लड़कियों के बाल धोने की तो लंबे बाल होने के कारण वह सप्ताह में दो बार या कहीं बाहर आने-जाने की स्थिति में अपने बाल धोती हैं। लेकिन कभी सोचा कि कोई ऐसी महिला हो, जिसने दो-तीन साल से अपने बाल में शैम्पू ही ना किया हो। अब ऐसे में आप कहेंगे कि ऐसा हो ही सकता है। आखिर कौन सी महिला होगी, जिसने ऐसा किया हो। लेकिन ये बिल्कुल सच है।

दरअसल, एक चौंका देने वाली खबर आई है, एक महिला ने 2 साल से अपने बाल में शैम्पू ही नहीं किया है। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा आइरिस हेइकिनेन हर रोज अपने बालों को धोते-धोते थक गई थी। सुखी स्कैल्प और खुजली से बचने के लिए उन्होंने शैंपू पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया। अपने इस फैसले को वह 2 साल से फॉलो कर रही हैं। सोचने वाली बात ये है कि बिना अपने बाल धोए कोई कैसे रह सकता है। ग्रीसी लुक आज के समय में किसे पसंद है। तो बता दें कि आइरिस अपने बालों को रोज धोती है लेकिन पानी से शैंपू से नहीं।

End of Feed