Optical Illusion : फिल्में देखना तो आपको भी बेहद पसंद होगा, खासकर जब फिल्में बॉलीवुड की हों तो मजा और भी दोगुना हो जाता होगा। ऐसे में आपको एक्टर और एक्ट्रेस के चेहरे भी बड़े ही ढंग से याद होंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन की इस कड़ी में हम इस बार आपके लिए लाए हैं बिल्कुल अलग फोटो। इस फोटो में से आपको कुछ सितारों के चेहरे ढूंढ़कर दिखाने हैं। हालांकि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और माचो मैन ऋतिक रोशन के चेहरे तो आपको दिख ही रहे होंगे, लेकिन क्या इनके अलावा भी आप दो चेहरों को पा रहे हैं, इसलिए हमने ये चैलेंज आपके सामने रखा है।
क्या दिख रहा है फोटो में
इस फोटो को देखते ही आपको सबसे पहले तो काफी कन्फ्यूजन होगा। लेकिन जब आप इसी फोटो को थोड़ा और गौर से देखेंग तो आपको एक्टर्स के चेहरे ठीक प्रकार से दिखने लगेंगे। हालांकि शुरुआत में आपको मात्र दो चेहरे ही दिखेंगे जिनमें से एक फोटो शाहरुख खान की है और दूसरी फोटो ऋतिक रोशन की है। अब इस फोटो कुछ चेहरे भी हैं जिन्हें ढूंढ़कर दिखाने में कई बॉलीवुड प्रेमियों की भी हवा टाइट हो गई है। अब आपके सामने चैलेंज ये है कि जल्द से जल्द आपको शेष चेहरे ढूंढने हैं।
अब तक कई लोगों ने मानी हार
इस फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने इसमें छिपे चेहरों को ढूंढ़ने में हार मान ली है। ऐसे में आपको अपनी नजरों की परीक्षा देनी होगी। हालांकि ऐसी फोटोज को मनोरंजन की दृष्टि से देखें तो आपको काफी ज्यादा मजा आएगा। अब देखना ये है कि आप 20 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या फिर नहीं ? इस प्रकार की इल्यूजन वाली फोटो का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपकी निगाहें और दिमाग एक साथ चलने लगते हैं। हालांकि अगर आपको अब तक इस पहेली का उत्तर नहीं मिला है तो हम आपको बता दें कि, इस फोटो में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के अलावा सलमान खान और आमिर खान का चेहरा छिपा होने का दावा यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे हैं, आपको क्या लगता है कॉमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।
