वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पाकिस्तानी छात्र ने कंप्यूटर जैसी हैंडराइटिंग में लिखी आंसर शीट, मैडम जी भी हो गईं कायल

Ajab Gajab News: छात्र ने अपने एक्जाम में आंसर शीट पर इतनी खूबसूरत हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया, जिसे देखकर उसकी टीचर भी फिदा हो गईं। बच्चा कंप्यूटर जैसी हैंडराइटिंग में आंसर शीट पर जवाब लिखता है।

Image

बच्चे की जबरदस्त हैंडराइटिंग (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: जब हम स्कूल में होते हैं तो अच्छी हैंडराइटिंग पर खूब फोकस किया जाता है। जिस बच्चे की हैंडराइटिंग सुंदर होती है, उस पर टीचर विशेष स्नेह दिखाते हैं। कई बार तो अच्छी हैंडराइटिंग का फायदा एक्जाम में भी मिलता है। अच्छी हैंडराइटिंग वाले औसत बच्चों को भी टीचर पढ़ाई में तेज समझते हैं। अच्छी हैंडराइटिंग से कॉपी तो खूबसूरत दिखती ही है, बल्कि टीचर्स को भी यह लुभाती है। इससे टीचर्स बच्चे पर खुश होकर एक्जाम में एक-दो नंबर एक्सट्रा भी दे देते हैं।

बच्चे की हैंडराइटिंग है कमाल

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक स्कूल के छात्र का है। इस छात्र ने अपने एक्जाम में आंसर शीट पर इतनी खूबसूरत हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया, जिसे देखकर उसकी टीचर भी फिदा हो गईं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक बच्चा कंप्यूटर जैसी हैंडराइटिंग में आंसर शीट पर जवाब लिखता है। इसके बाद टीचर बच्चे की कॉपी देखती ही रह जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा कंंप्यूटर की तरह हैंडराइटिंग में अपनी आंसर शीट पर प्रश्नों के जवाब लिखता है। बच्चा आठवीं क्लास का छात्र लग रहा है। बच्चे की आंसर शीट काफी इंप्रेस करने वाली है। अगर कोई एक बार इस कॉपी को देख ले तो वह लगातार इसे देखता रह जाए। आंसर शीट को बच्चे ने अच्छी हेडिंग के साथ बड़ी खूबसूरती से हाइलाइट किया है। इससे आंसर शीट और भी खूबसूरत लग रही है। वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स बच्चे से इंप्रेस हो गए हैं। वीडियो को zoigram नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article