वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: बेहद अनोखा है ये परिवार, बाप-बेटा-दादा सभी के एक ही नाम, अब ये है प्लानिंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 17, 2023, 06:27 PM IST

दुनिया में एक ऐसा भी परिवार है, जिसमें बाप, बेटे और दादा का एक ही नाम है। ऐसे में अब शख्स सोच रहा कि अगर उसका बेटा हुआ तो उसका नाम भी वह सेम ही रखेगा।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • परिवार में सभी पुरुषों का नाम सेम
  • अब होने वाले बच्चे का नाम भी यही होगा
  • पारिवारिक परम्परा को जारी रखने की कोशिश

Ajab Gajab News: दुनिया में अरबों-खरबों परिवार हैं, जिनका अपना एक अस्तित्व है, अपनी एक पहचान है। इनमें से कई परिवार हैं, जो अपने खाने, अपनी संख्या या अपनी हरकतों को लेकर प्रसिद्ध हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी परिवार है, जो अपने नाम को लेकर चर्चा में है। इस परिवार के सभी लोगों का नाम एक ही है।

जी हां, आपने सही सुना.. इस परिवार के सभी पुरुषों का नाम एक ही है। वर्तमान में परिवार बेटा, बाप और उसका दादा है, इन तीनों का नाम एक ही है। वैसे है न बिल्कुल चौंका देने वाली बात। अब इस परिवार की एक और चौंका देने वाली बात हम आपको बताने जा रह हैं। परिवार का कहना है कि अगर अब उनके घर कोई बेटा होगा तो उसका नाम भी सेम ही रखा जाएगा।

एक किताब से प्रेरित होकर सभी का नाम एक ही रखा

ये सेम नाम वाले परिवार के बारे में सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा लेकिन ये बात बिल्कुल शत प्रतिशत सच है। परिवार की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए वे परिवार में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम भी सेम ही रखना चाहते हैं। शख्स का कहना है कि उनका परिवार गेब्रियल गार्सिया मार्केज़ की किताब, वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सॉलिट्यूड से प्रेरित था, जिनमें परिवार के कई सदस्यों का एक ही नाम है।

आगे भी जारी रहेगी परिवार की ये परम्परा

इस अनोखे परिवार की कहानी Reddit पर शेयर की गई है, जहां बताया गया है कि शख्स के जन्म से पहले ही उसके दादा की मौत हो गई थी। ऐसे में पिता को उनके निकनेम से बुलाया जाता है और उसके भाई का नाम भी सेम ही है और उसका इन दोनों भाईयों का भी एक-एक निकनेम है। उन सभी का कहना है कि ये परम्परा आगे जारी रखी जाएगी, ताकि घर में जन्म लेने वाले सभी जूनियर सेम नाम रखने पर कैसा महसूस कर रहे हैं, ये समझा जा सकें।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article