Ajab Gajab: सऊदी के इस कपल ने लाल सागर में पानी के नीचे रचाई शादी, वीडियो दिल खुश कर देगा

Ajab Gajab: गोताखोर हसन अबू अल-ओला और यास्मीन दफ़्तरदार ने जेद्दाह के तट से कुछ दूर लाल सागर के पानी के अंदर शादी रचाई। इस अंतरंगी कार्यक्रम में साथी गोताखोरों का भी एक ग्रुप मौजूद रहा।

Ajab Gajab: शादी की उम्र आते ही हर किसी का सपना होता है कि, उसकी शादी दुनिया की सबसे अनोखी और यादगार शादी रहे। ऐसे में पारंपरिक दृष्टि में अक्सर एक खूबसूरत जगह, शानदार पोशाक और कालातीत रोमांस का माहौल तैयार किया जाता है। हालांकि, आजकल दुनिया में ये ट्रेंड काफी पुराना हो चुका है क्‍योंकि आजकल के कपल इनकी जगह और नए-नए तरीके ढूंढ़ चुके हैं। हाल ही में पानी के नीचे शादी करने का एक ट्रेंड काफी विकसित हुआ है। इसमें रोमांच पसंद करने वाले जोड़े समुद्र की सतह के नीचे जन्‍मों-जन्‍म साथ रहने की कथित कसमें खाते हैं। यै एक अनूठा और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है। पानी के अंदर रोमांच और रोमांस की रस्मों को एक साथ एक ही वीडियो में देख यूजर्स भी काफी उत्‍साहित हो गए। ये वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है।

पानी के अंदर शादी रचाने वाला कपल।

जेद्दाह के लाल सागर में हुई शादी

गोताखोर हसन अबू अल-ओला और यास्मीन दफ़्तरदार ने जेद्दाह के तट से कुछ दूर लाल सागर के पानी के अंदर शादी रचाई। इस अंतरंगी कार्यक्रम में साथी गोताखोरों का भी एक ग्रुप मौजूद रहा। इसका आयोजन स्थानीय गोताखोर समूह, सऊदी डाइवर्स द्वारा किया गया था और इसका नेतृत्व कैप्टन फैसल फ्लेम्बन कर रहे थे। गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट है कि टीम ने इस कार्यक्रम में पूरा समर्थन दिया और ये सुनिश्चित किया कि कपल के पास आवश्यक उपकरण हों और यहां तक कि एक आश्चर्यजनक अंडरवॉटर इवेंट का आयोजन भी किया गया।

End of Feed