वायरल न्यूज़

VIDEO: खुद को ही जिंदा निगल गया ये सांप, देखकर दिमाग ना घूम जाए तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 22, 2024, 10:33 AM IST

Snake Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि जब शिकार नहीं मिला तो सांप खुद को ही जिंदा निगलने लगता है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।

Image

क्या हुआ जब खुद को ही निगलने लगा सांप। (Photo/Instagram)

Snake Viral Video: दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों की लिस्ट में सांप का नाम भी शामिल है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि अगर गलती से सामने पड़ जाए तो हम कांप जाते हैं। जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। अभी एक ऐसे ही खतरनाक सांप का वीडियो सामने आया है। इसमें भूखा सांप शिकार की तलाश में है। काफी कोशिश के बाद भी सांप को कोई शिकार नजर नहीं आया। मगर शिकार ना मिलने के बाद सांप ने फिर जो कुछ किया देखकर सचमुच दिमाग घूम जाएगा। हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे एक लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक भी किया है।

खुद को निगल गया सांप

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि काफी कोशिश के बाद शिकार ना मिलने पर सांप परेशान हो गया। इसमें देखेंगे कि शिकार ना मिलने पर सांप ने पूंछ से खुद का शरीर ही दबोच लिया। देखकर दिमाग घूम जाएगा कि सांप धीरे-धीरे अपना शरीर ही निगलने लगता है। सांप कई फीट तक अपना शरीर निगल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी का भी दिमाग घुमाने के लिए काफी होगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

खुद को जिंदा निगलने वाले इस सांप का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर सांप को कम दिमाग बताया तो दूसरे ने इसे नोकिया फोन वाला सांप बता दिया। एक मजेदार कमेंट में सांप को नशे में बता दिया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर rajibroy9069 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article