Ajab Gajab: 98 ग्राम के तोते के गले में 20 ग्राम का ट्यूमर, इस तरह ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Satna Parrot Tumor Operation: इस कठिन ऑपरेशन को सतना के पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों बृहस्पति भारती और बालेंद्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया। डॉक्टरों ने 16 सितंबर को बेहद कठिन आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सतना में तोते का बेहद कठिन ऑपरेशन
  • डॉक्टरों ने निकाला 20 ग्राम का ट्यूमर
  • दो घंटे के जटिल ऑपरेशन में निकाला ट्यूमर

Satna Parrot Tumor Operation: मध्य प्रदेश के सतना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों की टीम ने एक तोते का ट्यूमर का ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी है। हैरान करने वाली बात है कि 98 ग्राम के तोते के गले में 20 ग्राम का ट्यूमर था, जिसका डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन करते हुए तोते को नई जिंदगी दी। डॉक्टरों ने 16 सितंबर को बेहद कठिन आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पशु चिकित्सालय के डाक्टरों ने तोते का जटिल ऑपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया।

End of Feed