वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: क्या ऐसा भी हो सकता है! पाकिस्तान के इस परिवार ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ameer Ali Mangi Family: पाकिस्तान के लरकाना शहर में रहने वाले अमीर अली मंगी के परिवार ने अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस परिवार के कुल 9 सदस्यों जिनमें माता-पिता और सात बच्चों—का जन्म एक ही तारीख, 1 अगस्त को हुआ है। इस अद्भुत संयोग को 2019 में आधिकारिक मान्यता मिली।

Image

पाकिस्तान के इस परिवार ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट: guinnessworldrecords)

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना शहर में रहने वाला Ameer Ali Mangi का परिवार एक बेहद अनोखी वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। इस परिवार के कुल 9 सदस्यों का जन्म एक ही तारीख, 1 अगस्त, को हुआ है। इसी खास संयोग के कारण उनका नाम Guinness World Records में दर्ज किया गया है। परिवार में माता-पिता और उनके सात बच्चे शामिल हैं। अमीर अली मंगी और उनकी पत्नी खुडे़जा (खुदीजा) दोनों का जन्मदिन भी 1 अगस्त को ही आता है।

1 अगस्त 2019 को आधिकारिक तौर पर मिली मान्यता

सबसे बड़ी बेटी सिंधू का जन्म 1 अगस्त 1992 को हुआ था। इसके बाद परिवार (Pakistan Guinness World Record) में जितने भी बच्चे पैदा हुए, सभी का जन्म भी उसी तारीख को हुआ। ससुई और सपना जुड़वां बेटियां हैं, जिनका जन्म 1998 में हुआ। आमिर का जन्म 2001 में और अंबर का 2002 में हुआ। वहीं अम्मार और अहमद जुड़वां बेटे हैं, जिनका जन्म 2003 में हुआ। परिवार में दो जोड़ी जुड़वां बच्चों का होना इस संयोग को और भी ज्यादा हैरान करने वाला बना देता है।

इस उपलब्धि को 1 अगस्त 2019 को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।

अमेरिका के क्यूमिन्स परिवार के पांच बच्चों के एक ही दिन जन्म का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले अमेरिका के क्यूमिन्स परिवार के पांच बच्चों के एक ही दिन जन्म का रिकॉर्ड था, लेकिन मंगी परिवार ने उसे पीछे छोड़ दिया। साथ ही, सातों भाई-बहनों का भी “Most siblings born on the same day” का अलग रिकॉर्ड दर्ज है। परिवार इस अनोखी घटना को प्रकृति का चमत्कार मानता है। हर साल 1 अगस्त को सभी सदस्य एक साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। एक ही दिन पूरे परिवार का बर्थडे होने की वजह से उनका जश्न खास और यादगार बन जाता है। यही वजह है कि उनकी कहानी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article