Ajab Gajab News: आपने अपने आस-पास कई साल पुराना पेड़ देखा होगा, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे चौड़े पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी चौड़ाई जानकर आपके होश उड़ जाएंंगे। सबसे खास बात यह है कि दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ भारत में मौजूद है। यह एक बरगद का पेड़ है। इस पेड़ को दुनिया के सबसे बड़े वट वृक्ष के रूप में जाना जाता है। यह विशालकाय पेड़ पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में कोलकाता द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में मौजूद है।
पेड़ पर रहती है चिड़ियों की 80 से ज्यादा प्रजाति
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बरगद का पेड़ यह 250 साल से ज्यादा पुराना है। यह तकरीबन 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। पेड़ 24 मीटर ऊंचा और 3 हजार से अधिक जटाओं से भरा है। आपको बता दें कि इस पेड़ की ज्यादातर जटाएं अब जड़ों में बदल चुकी हैं। इसे वॉकिंग ट्री के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है। यह पेड़ इतना अधिक पुराना हो चुका है कि इस पर 80 से ज्यादा प्रजाति के पक्षियों ने अपना घर बना लिया है। माना जाता है कि साल 1787 में जब इस पेड़ के आस-पास आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना की गई थी, तब पेड़ 15-20 साल पुराना था।
भारत सरकार ने जारी किया डाक टिकट
अब यह पेड़ दुनिया के सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में स्थापित हो चुका है। इस पेड़ की जड़ें और बड़ी-बड़ी शाखाएं देखकर लोगोंं को लगता है कि वह जैसे किसी जंगल में आ गए हों। इस देखकर लगेगा ही नहीं कि यह एक पेड़ है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस पेड़ के सम्मान में साल 1987 में एक डाक टिकट भी जारी किया था। पेड़ की देखरेख के लिए इस समय एक टीम काम करती है, जो समय-समय पर इस पेड़ की जांच करते हैं।
