OMG: महिला ने बीमार होने पर ली ऑफिस से छुट्टी तो बेडरूम तक पहुंच गया बॉस, वहां जाकर जो किया..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 8, 2024, 01:23 PM IST

Ajab Gajab News: महिला ने बताया कि उसका घर वर्क प्लेस से मात्र 15 मिनट की दूरी पर है। एक दिन वह सुबह उठी तो उसे बीमारी जैसा फील हुआ। उसने बॉस को कॉल करके छुट्टी ले ली और रूम में सो गई।

Ajab Gajab News: जो लोग प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें पता होगा कि ऑफिस से छुट्टी लेना बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार लोग छुट्टी लेने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं, वहीं कई लोगों को बीमारी के बाद भी छुट्टी मुश्किल से मिलती है। इसी क्रम में एक महिला ने बीमार होने के बाद किसी तरह से ऑफिस से छुट्टी ली थी, लेकिन इसके बाद उसके साथ जो हुआ। वह बहुत ही अजीब था। महिला ने इंटरनेट पर अजीबोगरीब घटना साझा की।

boss (2)

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

महिला ने बताई खौफनाक आपबीती

मिश नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर बताया कि बीमारी के बाद उसने ऑफिस से छुट्टी ली थी और शांति से अपने घर पर बेडरूम में सो रही थी। अचानक से उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसका बॉस बेडरूम में खड़ा था। महिला ने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में काम करती है और उसका घर वर्क प्लेस से मात्र 15 मिनट की दूरी पर है। वह अपने घर पर एक रूममेट के साथ रहती है। एक दिन वह सुबह उठी तो उसे बीमारी जैसा फील हुआ।

End of Feed