Viral Video: आपने वाइल्ड लाइफ के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में आपको जो नजर आएगा, ऐसा आपने कभी कल्पना भी नहीं किया होगा। इस वीडियो को देखकर आपके भी मुंह से निकल आएगा कि इंसान से ज्यादा समझदार जानवर होते हैं। उन्हें पता होता है कि किस पर हमला करना है और किस पर प्यार लुटाना है। वैसे भी वाइल्ड लाइफ के वीडियो देखना किसी रोमांच से कम नहीं होता है।
वीडियो देखकर आ जाएगा प्यार
अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियो लोग जमकर देखना पसंद करते हैं। इस वीडियो में आपको एक जैगुआर और एक हिरण का बच्चा नजर आ रहा होगा। आपने अक्सर देखा होगा कि जैगुआर जैसे शिकारी जानवर हिरण को देखते ही उसका शिकार कर लेते हैं। हालांकि, इस वीडियो में ऐसा नहीं है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जैगुआर हिरण के प्यारे से बच्चे से प्यार-दुलार कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो-
यह अद्भुत वीडियो देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो रहा है। वीडियो में जैगुआर एक हिरण के प्यारे से बच्चे पर प्यार लुटा रहा है। वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा गया है, 'कल्पना कीजिए कि आप वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर है, क्या आप छेड़छाड़ करेंगे या लाइफ के इस सर्किल को जारी रहने देंगे।'
