वायरल न्यूज़

VIDEO: डिजिटल जमाने का असली सदुपयोग! डांसर पर लुटाने वाला पैसा हुआ खत्म, युवक ने UPI से कर दिया पेमेंट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 8, 2024, 12:10 PM IST

UPI Payment to Dancer Video: एक युवा के पास जब डांसर के ऊपर लुटाने के लिए पैसे खत्म हो गए तो उसने हैरान करने वाला काम किया। वह डांसर को UPI पेमेंट (UPI Payment) के जरिए पैसे देने लगता है।

Image

डांसर को किया यूपीआई पेमेंट (ट्विटर)

UPI Payment to Dancer Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बता दें कि शादियों के सीजन में देश के कुछ हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा जाता है। इसमें डांसर बुलाई जाती हैं। जो अपने डांस से लोगों का मनोरंजन करती हैं। सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग डांसर पर पैसे उड़ाते नजर आए होंगे। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

वीडियो देखकर पकड़ लेंगे माथा

यूपी-बिहार में होने वाली शादियों में अक्सर आप देखते होंगे कि बारातियों के लिए डांस का कार्यक्रम रखा जाता है। इसमें डांसर लोगों का मनोरंजन करती दिखती हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी के दौरान डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान स्टेज पर एक डांसर डांस कर रही होती है। वहीं उसके आस-पास कुछ युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। इसमें से एक युवा के पास जब लुटाने के लिए पैसे खत्म हो गए तो उसने हैरान करने वाला काम किया। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब युवक के पास कैश खत्म हो गया तो वह डांसर को UPI पेमेंट (UPI Payment) के जरिए पैसे देने लगता है। सिर्फ यही नहीं डांसर भी अपने मोबाइल से स्कैनर ऑन करके पैसे ले लेती है। डिजिटल पेमेंट विकल्प का ऐसा इस्तेमाल देखकर यूजर्स ने अपना माथा पकड़ लिया है। वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'अब दुनिया खत्म होने वाली है।' बता दें कि भारत में नोटों की अनादर करना कानूनी अपराध है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article