Ajab Gajab News: जवान दिखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। हर किसी की चाहत होती है कि वह उम्र से छोटा दिखे। इस चक्कर में कई लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं। यहां तक कि कुछ लोग कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाते हैं। इसी क्रम में एक महिला हमेशा जवान दिखने के लिए कुछ ऐसा काम करने जा रही है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह महिला अपने बेटे के खून का इस्तेमाल अपनी जवान बरकरार रखने के लिए करने जा रही है।
जवान रहने के लिए महिला का हैरान करने वाला कारनामा
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, अमेरिका के लॉस एंजिल्स की रहने वाली 47 साल की इग्लेसिया नाम की महिला ने अब तक अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके बाद वह अब ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवाने जा रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए वह अपने बेटे के खून का इस्तेमाल करेंगी। इग्लेसिया ने बताया कि उनका 23 साल का बेटा भी इस चीज के लिए एक्साइटेड है। यहां तक कि वह अपनी दादी के लिए भी अपना ब्लड देने की इच्छा रखता है।
इग्लेसिया का मानना है कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन से युवा कोशिकाओं को बनाए रखने में मदद मिलती है। जब उन्हें इस अनोखे ट्रीटमेंट के बारे में पता चला तो वह एक बढ़िया डॉक्टर की तलाश कर रही हैं। इग्लेसिया खुद को ‘ह्यूमन बार्बी’ मानती हैं। वह ब्लड ट्रांसफ्यूजन के फायदे गिनाते हुए बताती हैं कि इससे बॉडी में ऑक्सीजन ले जाने के लिए ताजे रेड ब्लड सेल्स जेनरेट होते हैं। वह बताती हैं कि प्लाज्मा में प्रोटीन और थक्के जमने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो हील करने के लिए परफेक्ट होते हैं।
