अजब: बॉयफ्रेंड के हाथ पर दांत से काटकर बनवा दिया टैटू, गर्लफ्रेंड का ऐसा प्यार देख भड़क उठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 30, 2023, 05:23 PM IST

Ajab Gajab Love: एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के हाथ पर जोर से दांत काटती है। इसके बाद वह बॉयफ्रेंड को टैटू की दुकान पर ले जाती है और इस लव बाइट का टैटू बना देती है। वीडियो देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा।

Ajab Gajab Love: आपने इस दुनिया में बहुत सारे लोगों का अनोखा प्यार देखा होगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर आपका माथा खराब हो जाएगा। वीडियो एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़ा है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आपके भी मुंह से यह बात निकल सकती है कि यह कैसा प्यार है?

unique tattoo

गर्लफ्रेंड का अनोखा प्यार (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर खराब हो जाएगा आपका माथा

वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के हाथ पर जोर से दांत काटती है। बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड से इतना प्यार करता है कि वह इसका विरोध नहीं कर पाता है। इसके बाद गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को टैटू की दुकान पर ले जाती है। गर्लफ्रेंड ने जिस जगह पर काटा होता है, उसी जगह पर टैटू बनवा देती है। वीडियो देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा। देखें वीडियो-

End of Feed