वायरल न्यूज़

Optical Illusion: चील की निगाह भी नहीं ढूंढ पाएगी दोनों तस्वीर में तीन अंतर, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे बाहुबली

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 30, 2023, 04:34 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से तीन अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 8 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना तीन अंतर
  • केवल 8 सेकंड का मिला समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो ऑप्टिकल इल्यूजन से संबंधित बताई जा रही है। वैसे हर रोज ऑप्टिकल की काफी तस्वीरें वायरल होती है, जिसमें से कुछ आसानी से सॉल्व कर ली जाती है लेकिन कुछ को सॉल्व करने में सुबह से लेकर शाम हो जाती है, फिर भी ये तस्वीरें सॉल्व नहीं हो पाती है। वायरल हो रही ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जिसे सॉल्व करने में अब तक कई लोग फेल हो चुके हैं। तो आप क्या इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इन दो तस्वीर में से तीन अंतर को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 8 सेकंड का समय भी दिया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि ये काफी कम समय है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इसके लिए कुछ और समय ले सकते हैं। बता दें, इस तस्वीर की गुत्थी सुलझाने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। लेकिन अगर आपने इसे सॉल्व कर दिखाया तो आपको बाहुबली की उपाधि दी जाएगी।

Optical Illusion Eye Test Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा तीन अंतर

अब तक आपने तो इस तस्वीर को देख ही लिया होगा तो क्या इस तस्वीर में आपको तीन अंतर नजर आए या फिर अभी आप ढूंढ ही रहे हैं। अगर अभी तक आप नहीं ढूंढ पाए हैं तो ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए। यहां आपको तस्वीर में छिपा हुआ तीन अंतर नजर आ जाएगा। अब ऐसे में अगर आप चाहे तो इस पजल को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article