वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: डेढ़ साल से डेट कर रही थी लड़की, 14 दिन बाद उसी लड़के से होने वाली थी शादी, तभी सामने आया खौफनाक सच

Ajab Gajab News: इंग्लैंड की रहने वाली मेगन क्लार्क नाम की लड़की एक बार में मैनेजर थी। इसी बार में उसकी मुलाकात एक हैंडसम लड़के से हुई। देखने में लड़का बहुत ही ज्यादा क्लासी लग रहा था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: इंग्लैंड की एक लड़की की शादी 14 दिन बाद होने वाली थी। वह जिस लड़के से शादी करने जा रही थी, उसे पिछले डेढ़ साल से डेट कर रही थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की काफी टाइम से अपने मंगेतर के साथ लिव इन में भी रह रही थी। हालांकि, शादी के 14 दिन पहले उसे अपने मंगेतर की जो सच्चाई पता चली, उसने लड़की की जिंदगी ही तबाह कर दी। लड़की ने सोचा भी नहीं होगा कि जिसे वह अपने सपनों का राजकुमार समझ रही थी, वह दुनिया का सबसे बड़ा धोखेबाज है।

शादी से पहले पता चली लड़के की सच्चाई

ऑडिटी सेंट्रल की खबर के अनुसार, इंग्लैंड की रहने वाली मेगन क्लार्क नाम की लड़की एक बार में मैनेजर थी। इसी बार में उसकी मुलाकात एक हैंडसम लड़के से हुई। देखने में लड़का बहुत ही ज्यादा क्लासी लग रहा था। लॉर्ड बर्टी नाम के लड़के ने मेगन को बताया था कि वह टाइपराइटर इंवेंटर का पोता है। वहीं लड़के ने यह भी बताया था कि वह घड़ी डिजाइन करने का क्रिएटिव काम करता है। इसके बाद मेगन और लॉर्ड बर्टी में लगातार फोन पर बातें होने लगीं। 5 महीने में ही मेगन उस लड़के के प्यार में पूरी तरह पागल हो गई।

दुनिया के सबसे बड़े फ्रॉड से होने वाली थी शादी

इसके बाद मेगन ने बर्टी से शादी के लिए हां कह दिया और दोनों एक बड़े आलीशान घर में साथ रहने लगे। इस दौरान बर्टी ने मेगन की नौकरी भी छुड़वा दी। डेटिंग के 18 महीने बाद घर पर अलग-अलग लोगों की चिट्ठियां आने लगीं। जब उसने बर्टी से इस बारे में पूछा तो लड़के ने बताया कि ये पुराने किरायेदारों की चिट्ठियां हैं। हालांकि, जब मेगन एक दिन बर्टी के ऑफिस पहुंची तो उसे बर्टी के वॉलेट में कई लोगों के क्रेडिट कार्ड मिले।

मेगन को इंटरनेट पर पता चला कि बर्टी बहुत बड़ा फ्रॉड है। वह लोगों के क्रेडिट कार्ड फर्जी तरीके से इस्तेमाल करता था। यहां तक कि बर्टी ने मेगन के नाम पर भी कई फेक क्रेडिट कार्ड ले रखे थे। जांच में पता चला कि बर्टी ने मेगन के नाम पर 33 लाख का लोन लिया हुआ है। इसके बाद मेगन ने जब इंगेजमेंट रिंग बेचना चाहा तो वो भी नकली निकली। सबसे शॉकिंग बात यह है कि पुलिस उसे पकड़कर ले गई और वह वहां से भी फरार हो गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article