Ajab Gajab: यहां सीवर का पुराना ढक्कन खरीदने के लिए उतावली हुई पब्लिक, लाइन लगाकर खरीद रहे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 12, 2023, 03:29 PM IST

Ajab Gajab News: जापान में एक शहर ने मैनहोल की बिक्री का ऐलान किया। इसके बाद जापान के लोगों में इसे खरीदने की होड़ मच गई। जापानी लोग एंटीक वस्तुओं को संग्रह करने के लिए जाने जाते हैं। अब यहां के लोग मैनहोल के कवर को खरीदने के लिए बेताब हो गए हैं।

Ajab Gajab News: सड़कों पर बने मैनहोल को लोहे की गोल ढक्कनों से कवर किया जाता है। जिससे कि कोई मैनहोल में गिर न जाए। मैनहोल की ढक्कनों का और क्या ही काम होता होगा? आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां के लोग मैनहोल ढक्कनों को खरीदने के लिए उतावले हो गए हैं। वहां के लोग लाइन लगा-लगाकर मैनहोल का ढक्कन खरीद रहे हैं। इसके लिए वह हजारों रुपये तक देने को तैयार हैं।

manhole covers

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

जापान में हो रही अनोखी बिक्री

बता दें कि जापान में एक शहर ने मैनहोल की बिक्री का ऐलान किया। इसके बाद जापान के लोगों में इसे खरीदने की होड़ मच गई। मैनहोल का ढक्कन लोहे और सीमेंट से मिलकर बनता है। जापान में इन ढक्कनों की बहुत ही ज्यादा अहमियत है। दरअसल, जापान के सभी राज्यों में मैनहोल के यह कवर गौरव और कला के अद्भुत प्रतीक हैं। इसी कारण यहां के लोग मैनहोल के कवर को खरीदने के लिए बेताब हो गए हैं। वैसे भी जापानी लोग एंटीक वस्तुओं को संग्रह करने के लिए जाने जाते हैं।

End of Feed