वायरल न्यूज़

Viral: शादी के जोड़े में नहीं स्कूल ड्रेस में स्टेज पर पहुंच गई दुल्हन, जानें फिर क्या करने लगा दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 12, 2023, 04:08 PM IST

Dulhan Ki Entry: एक दुल्हन अपनी शादी में स्कूल का यूनिफॉर्म पहनकर पहुंच जाती है। इसके बाद सबकी नजर दूल्हे पर जाकर टिक जाती है। अपनी दुल्हन को स्कूल की यूनिफॉर्म में आता देखकर दूल्हा काफी भावुक हो जाता है।

Image

स्कूल ड्रेस में दुल्हन की एंट्री (ट्विटर)

Dulhan Ki Entry: भारत में शादियां बेहद खास होती हैं। शादियों में सबसे खूबसूरत पल तब होता है, जब शादी के जोड़े में सज-धजकर दुल्हन स्टेज पर एंट्री लेती है। न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के किसी भी देश में शादी के समय का यह पल बेहद खास होता है। इस दौरान शादी में आए मेहमानों की नजरें सिर्फ दुल्हन पर ही टिक जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दुल्हन की एंट्री देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

स्कूल ड्रेस में पहुंच जाती है दुल्हन

दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी में लाल जोड़े में नहीं बल्कि स्कूल ड्रेस में एंट्री लेती हुई नजर आती है। अपनी शादी में दुल्हन अलग ही ड्रेस पहनकर पहुंचता है और सबको हैरान कर देती है। सोचकर ही आश्चर्य लगता है कि जहां लड़कियां अपनी शादी में महंगा वेडिंग ड्रेस पहनती हैं, वहीं एक दुल्हन अपनी शादी में स्कूल का यूनिफॉर्म पहनकर पहुंच जाती है। इसके बाद सबकी नजर दूल्हे पर जाकर टिक जाती है। पहले तो लोगों को लगता है कि कहीं दूल्हा नाराज न हो जाए। हालांकि, दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर इमोशनल हो जाता है।

इमोशनल दूल्हा अपनी दुल्हन को लगाता है गले

यह शादी चीन के अनहुई प्रांत में हुई। जिसमें दुल्हन अपनी शादी में स्कूल ड्रेस पहनकर एंट्री लेती है। वह बिल्कुल साधारण रुप में नजर आती है। इस दौरान न तो वह मेकअप लगाती है और न ही शादी का जोड़ा पहनती है। अपनी दुल्हन को स्कूल की यूनिफॉर्म में आता देखकर दूल्हा काफी भावुक हो जाता है। दूल्हे को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि दुल्हन स्कूल के ड्रेस में आ जाएगी। दुल्हन जींस, काले जूते और हाई पोनी टेल में स्टेज पर पहुंच जाती है। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लिपटकर रोने लगता है। बता दें कि दोनों पिछले 11 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दोनों की शादी होती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article