वायरल न्यूज़

Video: तालाब में मगरमच्छ के साथ खेलना भारी पड़ा, पानी के जल्लाद ने किया पैर पर हमला, फिर हुआ ऐसा

Viral Video: वडोदरा में एक मगरमच्छ तालाब में दिखाई दिया तो एक शख्स उसके साथ खिलवाड़ करने पहुंच गया। पहले तो शख्स को लगा था कि यह कोई मगरमच्छ का बच्चा है। हालांकि, जब वह तालाब में उतरा तो उसे खूंखार जानवर की हकीकत समझ आई।

Image

मगरमच्छ का हमला

KEY HIGHLIGHTS
  • मगरमच्छ का बच्चा समझ तालाब में उतरा युवक
  • कुछ ही पलों में पता चल गई खूंखार जीव की हकीकत
  • जान बचाकर भागते समय मगरमच्छ ने पकड़ा पैर

Viral Video: मगरमच्छ को यूं ही पानी का जल्लाद नहीं कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े से बड़े जीव को मौत की नींद सुला देता है। सबसे पहले वह अपने शिकार को अपने खूंखार और मजबूत जबड़े से जकड़ता है। इसके बाद अपनी ही जगह पर पलट जाता है और अपने शिकार की हड्डियों का भूसा बना देता है। वह अपने शिकार को देखते ही देखते तोड़-मरोड़कर रख देता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि मगरमच्छ से कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा भारी

हालांकि, कुछ लोग अपने आपको तुर्रम खां समझते हैं और मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करने पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो गुजरात के वडोदरा से सामने आया है। गुजरात के वडोदरा में एक मगरमच्छ तालाब में दिखाई दिया तो एक शख्स उसके साथ खिलवाड़ करने पहुंच गया। पहले तो शख्स को लगा था कि यह कोई मगरमच्छ का बच्चा है। हालांकि, जब वह तालाब में उतरा तो उसे खूंखार जानवर की हकीकत समझ आई। इसके बाद शख्स के साथ जो हुआ, वह किसी बुरे सपने से कम नहीं था। देखें वीडियो-

घटना वडोदरा शहर के भायली इलाके की बताई जा रही है। शख्स को तालाब में मगरमच्छ के साथ खिलवाड़ करना भारी पड़ गया और खूंखार जानवर ने उसके पैर पर हमला किया। जैसे ही शख्स को पता चला कि वह एक बड़े मगरमच्छ की चंगुल में फंस गया है, शख्स वहां से जान बचाकर भागा। हालांकि, विशाल मगरमच्छ ने उसके पैरों पर हमला कर दिया। फिलहाल, शख्स किसी तरह मगरमच्छ की पकड़ से बाहर आया। फिर मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को आना पड़ा और तीन घंटो की कड़ी मेहनत के बाद उस मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article