Video: वाह भई वाह! नीम के पेड़ में निकल आये रसीले आम, मंत्री के बंगले में दिखा बेहद अनोखा नजारा

Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीम के पेड़ पर ढेर सारे रसीले आम के फल निकले हुए हैं।

Ajab Gajab News: इस धरती पर कब क्या अनोखा देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी कि‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए।’ हालांकि, इस वीडियो को देखकर अब यह कहावत भी उल्टी पड़ जाएगी। दरअसल, हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं, उसके बारे में सोचकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो मध्य प्रदेश राज्य के एक मंत्री के बंगले का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंत्रीजी के बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम के रसीले फल निकल आए हैं।

End of Feed